Newswahni

कांग्रेसी तो हम भी थे आपलोग तो दीदी को भगा दिया था कल्याण बनर्जी के साथ नोंकझोंक के बीच लगे ठहाके प्रियंका बोलीं…



मानसून सत्र के दौरान संसद में लगातार हंगामा, विरोध-प्रदर्शन और वॉक आउट के बीच गुरुवार को मकर द्वार के बाहर एक दिलचस्प वाक्या देखने को मिला। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और सस्पेंड तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के बीच हुई गर्मजोशी भरी बातचीत ने पूरे माहौल को हंसी-मजाक में बदल दिया। इनकी बातचीत का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

गुरुवार को संसद परिसर में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी राजनीतिक संबंधों पर बातचीत करते दिखे। यह बातचीत तब हुई जब बनर्जी, TMC के 20 बागी सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल होने का विरोध कर रहे थे। कल्याण बनर्जी अपने गले में ‘20 गद्दार’ वाला पोस्टर लटकाए हुए पहुंचे, जिसमें टीएमसी छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए सांसदों की तस्वीरें थीं।

प्रियंका गांधी ने कल्याण बनर्जी से क्या कहा?

प्रियंका गांधी ने पोस्टर की ओर इशारा करते हुए कल्याण बनर्जी से पूछा, ‘क्या पीछे भी वैसा ही है?’ उन्होंने मीडिया की ओर मुड़कर दिखाने का इशारा करते हुए कहा,’मुड़कर दिखाओ।’ कल्याण बनर्जी ने तुरंत जवाब दिया, ये आपके लिए आए हैं, मेरा तो हो गया। इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी के मंगलवार को दिए गए भाषण की सराहना की, जिस पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

‘मैं भी कभी कांग्रेस में था-कल्याण बनर्जी 

गले में लगे पोस्टर को देखकर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘आप उन्हें कांग्रेस से TMC में ले गए थे।” इस पर कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘मैं भी कभी कांग्रेस में था। यूथ कांग्रेस का वाइस प्रेसिडेंट था।” उनका यह बयान सुनकर आसपास खड़े लोग जोर-जोर से हंस पड़े। कल्याण बनर्जी ने आगे कहा, ‘आप लोगों ने ही दीदी को 1997 में कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर किया था।”

राजीव गांधी जी दीदी का बहुत सम्मान करते थे-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने जवाब में कहा, “राजीव गांधी जी दीदी का बहुत सम्मान करते थे।” कल्याण बनर्जी ने इस पर सहमति जताई और कहा कि ममता बनर्जी के कांग्रेस से अलग होने के बाद कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में सीपीआई(M) के साथ गठबंधन कर लिया, जबकि TMC की लड़ाई हमेशा वामपंथियों के खिलाफ रही।

पप्पू यादव ने क्या कहा?

इस दौरान बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बीच में टिप्पणी की कि “राजीव गांधी ममता जी का सम्मान करते थे।” कल्याण बनर्जी ने उन्हें तुरंत टोका और कहा, अरे पप्पू सिंह सुनो भाई, ज्यादा मत बोलो।” यह सुनकर फिर से ठहाके लगने लगे।

कल्याण बनर्जी ने आखिर में कहा, “आप लोगों ने 1997 में दीदी को भगा दिया, नहीं तो कांग्रेस की ऐसी हालत नहीं होती।” इसके बाद प्रियंका गांधी मुस्कुराते हुए और सिर हिलाते हुए अन्य सांसदों के साथ आगे बढ़ गईं।

यह भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top