Newswahni

कर्मनाशा नहर किनारे मिली मानव खोपड़ी रामगढ़ पुलिस ने कंकाल कब्जे में लिया कृष्ण मुरारी हत्याकांड से जांच…




रामगढ़ थाना क्षेत्र के विशुनपुरा-छत्रपुरा के समीप शुक्रवार को कर्मनाशा मुख्य नहर किनारे एक मानव खोपड़ी मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया। इस बरामदगी के बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस इस घटना को हाल ही में हुए चर्चित कृष्ण मुरारी हत्याकांड से जोड़कर देख रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल हत्याकांड में लापता हुए बच्चों में से किसी का हो सकता है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… थानाध्यक्ष बोले-डीएनए टेस्ट को भेजा थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए कंकाल को डीएनए टेस्ट और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए साक्ष्यों को जोड़ने में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top