![]()
समस्तीपुर में युवक को गोली मारी गई है। फायरिंग में रंजीत कुमार घायल हो गया है। जिसे कंधे के पास गोली लगी है। युवक इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बिथाना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जो किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। रंजीत तिरहुत अकैडमी मोहल्ला में किराए के मकान में रहता है। उस मकान में पहले से युवराज चौहान नमक एक यूट्यूब भी करता था। कुछ दिन पहले उसने मकान खाली कर दिया था, लेकिन उसका कुछ सामान कमरे में था। रंजीत ने बताया कि मकान मालिक के कहने पर उसके सामान को साइड कर दिया। जब इस बात की जानकारी युवराज को मिली तो उसने रंजीत के साथ गाली-गलौज की। गोली मार देने की धमकी दी। युवराज के साथ एक गोलू नामक युवक रंजीत के कमरे में पहुंचा। युवराज के हाथ में पिस्तौल थी। उसने रंजीत को गोली मार दी। घटना तिरहुत एकेडमी मोहल्ला की है। वारदात के बाद आरोपी फरार गोली की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े तो दोनों मौके से फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना के बाद नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने कहा कि किराए का मकान खाली करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस इस मामले में दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है। चर्चा प्रेम-प्रसंग की भी आ रही है। आरोपी को तलाशा जा रहा है।
Source link