गुरुवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा आयोजित बड़े विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर कनॉट प्लेस के सभी प्रमुख बाजार, दुकानें, रेस्टोरेंट्स और व्यावसायिक प्रतिष्ठान गुरुवार शाम 6:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे।