Newswahni

कटिहार में सहायक अवर निरीक्षक बने पुलिस अवर निरीक्षक एसपी परिचय कुमार ने बैच लगाकर किया सम्मानित…




कटिहार पुलिस विभाग में 100 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर पदोन्नति मिली है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने पदोन्नत अधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिसकर्मियों में काफी उत्साह दिखा। एसपी परिचय कुमार ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से जिम्मेदारियां बढ़ती हैं। नए दायित्वों को निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन से निभाना होगा। एसपी ने पुलिस अधिकारियों से आम लोगों से अच्छा व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से हल करने को कहा। उन्होंने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध रोकना और जांच करना उनकी अहम भूमिका होगी। साथ ही आम लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखी। लंबे समय से सेवा दे रहे एएसआई को नई जिम्मेदारी मिलने से उनमें उत्साह था। अन्य अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top