Newswahni

कटिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा बाढ़ की तैयारियों का लिया गया जायज पाठ्यपुस्तकों के वितरण पर भी चर्चा…




कटिहार के विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (जिला 20 सूत्री) एवं जिला आपदा बाढ़/सुखाड़ राहत अनुश्रवण-सह-निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के खान और भूतत्व, कला और संस्कृति विभाग के मंत्री-सह-जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने की। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। शिक्षा, खाद्यान्न और पेयजल योजनाओं की प्रगति पर चर्चा अधिकारियों ने बताया कि जिले में 1,965 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 5.81 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षक उपस्थिति 90.63 प्रतिशत दर्ज की गई है तथा सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण किया जा चुका है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार मई 2026 तक 6.28 लाख राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया, जो कुल लाभार्थियों का 83.36 प्रतिशत है। मनरेगा और आवास योजनाओं में अच्छी प्रगति जल-जीवन-हरियाली एवं नल-जल योजना के तहत 5.23 लाख से अधिक घरों तक पेयजल सुविधा पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में 98.95 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। मनरेगा के तहत 71.82 लाख मानव दिवस सृजित किए गए, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 90.20 प्रतिशत आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा बैठक के अंत में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने तथा लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top