Newswahni

कटिहार में बाइक ने साइकिल सवार किसान को मारी टक्कर वर्षीय किसान की इलाज के दौरान मौत बाइक जब्त…




पूर्णिया-कटिहार सीमा पर स्थित कोढ़ा थाना क्षेत्र के महीनाथपुर में एक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय किसान सुरेंद्र ठाकुर की मौत हो गई। साइकिल से घर लौटते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान महीनाथपुर, कोढ़ा, जिला कटिहार निवासी स्वर्गीय उत्तम ठाकुर के पुत्र सुरेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। यह घटना रविवार रात करीब 8 बजे हुई, जब सुरेंद्र ठाकुर अपने घर के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुरेंद्र ठाकुर घायल होकर सड़क पर गिर गए। उन्हें तुरंत पूर्णिया के जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे पवन कुमार ने बताया कि उनके पिता साइकिल से घर लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर स्थित महीनाथपुर चौक पर एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना करने वाली बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR11L5092) को घटनास्थल पर सुरक्षित रखा है। जीएमसीएच टीओपी थाना प्रभारी कृत्यानंद पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सुरक्षित रखा है और आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top