![]()
कटिहार में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कोई गैस संकट नहीं है। पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जिले में कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर सक्रिय हैं। इन डिस्ट्रीब्यूटरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को पर्याप्त संख्या में सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कटिहार जिले के तीनों अनुमंडल क्षेत्रों – बारसोई, मनिहारी और कटिहार में कुल 31 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इनमें बारसोई अनुमंडल में 10, मनिहारी अनुमंडल में 5 और कटिहार अनुमंडल में 18 एजेंसियां शामिल हैं। वर्तमान में, जिले में 16,626 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि लंबित बुकिंग की कुल संख्या 33,510 है। जिला प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए 16 टीमें गठित की हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक भीड़ न लगाने और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 06452-239025 और 239026 जारी किए गए हैं।
Source link