Newswahni

कटिहार में अतिक्रमण पर नगर निगम का एक्शन सड़क फुटपाथ खाली कराए रुपये जुर्माना वसूला दुकानदारों को चेतावनी…




कटिहार नगर निगम ने बुधवार को शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों से कुल 25,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। सीमा के भीतर ही दुकान लगाने की हिदायत दी गई
नगर निगम की टीम ने यह अभियान नगर निगम कार्यालय गेट से शुरू किया। इसके बाद सदर अस्पताल, कालीबाड़ी, हल्का कचहरी और बिनोदपुर रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान लगाने की सख्त हिदायत दी गई। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इससे आम लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की अपील की
नगर निगम ने शहरवासियों और दुकानदारों से सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की अपील की है। प्रशासन ने उनसे शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुगम बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है। निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top