Newswahni

औरंगाबाद में रुपए के भुगतान को लेकर मारपीट गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम विधायक प्रकाश चंद्र के समर्थकों पर पिटाई का आरोप…




दाउदनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर भखरुआं तिवारी मुहल्ला के पास स्थित एक टायर दुकान पर गाड़ी मरम्मत के भुगतान को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दुकानदार और उसके सहयोगियों के साथ मारपीट हुई है। विधायक प्रकाश चंद्र के समर्थकों पर मारपीट का आरोप है। हालांकि, एमएलए ने कहा है कि उनके बदनाम करने की साजिश की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल के पास दाउदनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ एनएच-139 को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। भखरुआं निवासी प्रवीण कुमार की टायर दुकान पर सदर अस्पताल, औरंगाबाद में पदस्थापित डॉ. आर्यन अपनी गाड़ी बनवाने पहुंचे थे। बताया जाता है कि गाड़ी मरम्मत के बाद दुकानदार ने 380 रुपए का भुगतान मांगा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। डॉक्टर पर गलत व्यवहार करने का आरोप दुकानदार का आरोप है कि भुगतान को लेकर विवाद बढ़ने पर डॉक्टर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और फोन कर 10 से 15 लोगों को बुला लिया। इसके बाद दुकानदार, उनके बेटे और दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। दुकानदार ने बताया कि आरोपी युवक आर्यन स्थानीय विधायक प्रकाश चंद्र का भांजा है। शुक्रवार को उनके दुकान पर पहुंचा और पंचर बनवाया और नाइट्रोजन भरने को कहा। काम करने के बाद जब उससे पैसे मांगे गए, तो विवाद बढ़ गया और उससे फोन का 10 -15 लोगों को बुला लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दुकानदार ने आरोपी आर्यन और उसके बुलावे पर पहुंचे लोगों की ओर से महिला के साथ भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। व्यवसाई की पत्नी के आवेदन पर थाना में एफआईआर दर्ज इस संबंध में प्रवीण कुमार की पत्नी रीना कुमारी ने दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में पांच नामजद और 12 अज्ञात लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और हंगामा करने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह, युवा राजद नेता अरुण कुमार यादव, अजीत कुमार सहित अन्य लोगों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बवाल की सूचना पर 3 थाने की पुलिस पहुंची जाम की सूचना पर दाउदनगर, ओबरा और हसपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। विधायक बोले- मामले के निष्पक्ष से जांच कर दोषियों के खिलाफ हो करवाई ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र ने बताया कि उनका भांजा डॉ आर्यन पंचर बनवाने और नाइट्रोजन भरवाने दुकान पर गया था। जहां उससे दुकानदार की ओर से अधिक पैसे मांगे गए। ऐसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और विवाद घर आ गया। दुकानदार ने धक्का देकर मेरे भांजा को दुकान से बाहर निकाल दिया। हालांकि मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने भी पुलिस से निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से जानबूझकर घटना को मुझसे जोड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि मारपीट और छोटी-मोटी घटनाओं को लेकर सड़क जाम करना कहीं से भी उचित नहीं है। इससे दाउदनगर वासियों के साथ-साथ एनएच 139 से होकर गुजरने वाले अन्य लोगों को भी परेशानी होती है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। दोषी चाहे जो भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई उचित कार्रवाई किया जाना चाहिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top