Newswahni

औरंगाबाद में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश मां बोली बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था दामाद मारपीट करता था आरोपी…




औरंगाबाद में विवाहिता ने घरेलू विवाद में खुदकुशी कर ली। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान मंटू भुइयां की पत्नी अंजलि कुमारी(20) के तौर पर हुई है। घटना अंबा थाना क्षेत्र के देवरा गांव की है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता था। छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा आम बात हो गई थी। शनिवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद अंजलि ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। डेड बॉडी आंगन में पड़ा हुआ था। ससुराल के लोग मौके से फरार थे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था मृतका की मां गयाजी के डुमरिया निवासी अशवा देवी ने अंबा थाना में बयान दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही मंटू अक्सर शराब के नशे में अंजलि के साथ मारपीट करता था। उसे प्रताड़ित करता था। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार वहीं, थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति मंटू भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top