![]()
औरंगाबाद में बुधवार की शाम सड़क हादसे में बेटी की मौत हो गई और उनके पिता घायल हो गए। पिता बाइक चला रहे थे। इस दौरान सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाया को बाइक अनियंत्रित हो गई। पिता-बेटी सड़क पर गिर गए। तेज रफ्तार में गिरने के कारण पिता के सामने बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथ बिगहा निवासी भरत पासवान की बेटी अंजली कुमारी (28) थी। जिसकी शादी हो चुकी थी। परिजन के अनुसार अंजली कुमारी का ससुराल देव थाना क्षेत्र के बनिया गांव में है। वो दादी से मिलने मायके शिवनाश बिगहा आई थी। पिता आज बेटी को पति के पास डेहरी ले जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र की है। पिता के साथ पति के पास जा रही थी अंजली अंजली की शादी एक साल पहले चंदन कुमार से हुई थी। चंदन डेहरी में सरकारी नौकरी करता है। वहीं, किराए का घर लेकर रहता था। अंजली उसी के पास जा रही थी। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पिता-बेटी को अस्पताल पहुंचाया, जहां पिता का इलाज चल रहा है। बेटी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घायल भरत पासवान का इलाज कराया गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर आवारा पशुओं और कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Source link