Newswahni

औरंगाबाद में नाबालिग ने जहर खाकर की आत्महत्या अस्पताल ले जाने के दौरान मौत रिश्तेदार से शादी की जिद की चर्चा जांच पड़ताल…




औरंगाबाद में शनिवार को एक नाबालिग ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। जहर खाए जाने की जानकारी के बाद नाबालिग को परिजन औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना रिसियप थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव की है। मृतका की पहचान हेतमपुर गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रजापति की बेटी 15 साल की रंजू कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को अचानक रंजू की तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी हालत गंभीर होते देख परिजनों को आशंका हुई कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। इसके बाद परिजन उसे तत्काल बाइक से लेकर सदर अस्पताल के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। नाबालिग ने क्या खाया, परिजन को इसकी जानकारी नहीं घटना की सूचना मिलने पर रिसियप थाना पुलिस मृतका के घर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे मृतका के चचेरे भाई मदन प्रजापति ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं था। बहन की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर वह तुरंत पहुंचा और उसे अस्पताल लेकर निकला, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि रंजू ने क्या खाया था, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। शादी की बात चल रही थी, नाराज बताई जा रही थी नाबालिग इधर, गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ परिजनों का कहना है कि रंजू की शादी की बातचीत चल रही थी, जिससे वह नाराज थी। परिवार के लोग उसके लिए वर की तलाश कर रहे थे, जबकि वह कथित तौर पर अपने एक रिश्तेदार से शादी करने की जिद कर रही थी। हालांकि प्रेम प्रसंग या शादी को लेकर आत्महत्या की बात की अभी तक पुलिस ने आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है और इसे केवल पारिवारिक स्तर पर की जा रही चर्चा बताया जा रहा है। रिसियप थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी विषैले पदार्थ के सेवन से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top