Newswahni

औरंगाबाद में तेज रफ्तार हाइवा ने बच्ची को रौंदा मां और बड़ी बहन की हालत गंभीर यज्ञ देकर घर लौटते समय हुआ हादसा…




औरंगाबाद में तेज रफ्तार हाइवा ने पांच साल की बच्ची को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। मां और बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रोड जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। घटना हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर-सिहाड़ी मार्ग की है। मृतका की पहचान फतेहपुर गांव निवासी इंद्र कुमार की पुत्री प्रतीक्षा कुमारी(5) के तौर पर हुई है। मां सीता देवी और बड़ी बहन इच्छा कुमारी का दाउदनगर में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यज्ञ देखकर लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार सिहाड़ी गांव में महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। सोमवार की रात सीता देवी अपनी दोनों बेटियों और कुछ ग्रामीणों के साथ प्रवचन सुनने गई थीं। प्रवचन समाप्त होने के बाद सभी लोग अपने घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की छोटी बेटी प्रतीक्षा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ‘बेटी अधिकारी बनाना चाहता था’ मृतका के चाचा कुंदन कुमार ने बताया कि प्रतीक्षा बेहद चंचल और मिलनसार स्वभाव की बच्ची थी। वह पूरे गांव की लाडली थी। मेरा भतीजा इंद्र कुमार सूरत में एक साड़ी फैक्ट्री में काम करता है। दोनों बेटियों को पढ़ा-लिखाकर बड़ा अधिकारी बनाना चाहता था, लेकिन इस हादसे ने परिवार के सारे सपनों को तोड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम मासूम बच्ची की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने रात करीब साढ़े दस बजे से सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने क्षेत्र में बेलगाम रफ्तार से दौड़ रहे भारी वाहनों पर रोक लगाने और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर हसपुरा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सुबह करीब 3 बजे रोड जाम खत्म हुआ। फरार हाइवा चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top