Newswahni

औरंगाबाद में ग्रेजुएशन के छात्र की हत्या घर से बुलाकर ले गए थे बदमाश चाकू गोद कर किया मर्डर…




औरंगाबाद के रफीगंज में एक युवक की हत्या हुई है। मृतक की पहचान मोहम्मद फैज के रूप में हुई है, जो रफीगंज का रहने वाला था और गया कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। आज रात कुछ लोग उसे घर से बुलाकर बाहर ले गए थे। इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि मो फैज को किसी ने चाकू मार दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ हालत में मोहम्मद फैज को आनन-फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। हजारीबाग में है पिता बताया जाता है कि मोहम्मद फैज अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह पढ़ाई में काफी होनहार था और गया कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता मोहम्मद सदीक आर्थिक तंगी के कारण झारखंड के हजारीबाग में रहकर रूई-गद्दे बनाने का काम करते हैं। घटना के समय भी वह हजारीबाग में ही थे। बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और प्रेम-प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। वहीं स्थानीय लोग घटना का शीघ्र खुलासा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top