![]()
बिहार से राज्यसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जदयू के रामनाथ ठाकुर, रालोमो के उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के शिवेश राम के निर्वाचित होने पर एनडीए समर्थकों ने बुधवार देर शाम हवेली खड़गपुर में जश्न मनाया। यह उत्सव नगर के गौशाला मार्केट परिसर में जदयू की वरिष्ठ महिला नेत्री और जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई भी दी। मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एनडीए की एकजुटता और मजबूती को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। जदयू नेत्री रेखा सिंह चौहान ने इस जीत को जनता के विश्वास और एनडीए की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की पांच में से पांच सीटों पर मिली यह जीत एनडीए की एकता का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में शिवप्रकाश, सुजीत कुमार मुन्ना, मुरारी यादव, महेंद्र प्रसाद सिंह, बबलू साह, जनार्दन साह, अजीत साह, मुन्ना साह, शंकर केशरी सहित भाजपा, जदयू और एनडीए के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Source link