Newswahni

एक दूसरे को किया अश् लील इशारे किए और हरिद्वार के हर की पैड़ी में बागपत के लड़कों ने किया हुड़दंग पुलिस गंगा…



हरिद्वार में यूपी के बागपत से आए चार युवकों ने शराब के नशे में अश्लीलता की सारे हदें पार कर दीं। शराब के नशे में चारों आरोपी युवक हर की पैड़ी पर स्नान के दौरान एक दूसरे को किस करते हुए अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दिए। तीर्थ पुरोहितों उज्जवल पंडित ने युवकों को रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देख कुछ युवक भागने का प्रयास करने लगे। तब स्थानीय दुकानदारों और पुलिस ने मिलकर चार आरोपितों को पकड़ लिया।

उनकी पहचान राजीव, विपिन, कपिल शर्मा और विकास निवासीगण नूरपुर खालसा, बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सभी आरोपितों का चालान कर दिया गया है।

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने की सख्त निगरानी बढ़ाने की मांग

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में सख्त निगरानी बढ़ाने की मांग की है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि राजीव, ⁠विपिन, ⁠कपिल शर्मा और ⁠विकास, निवासी खालसा, खेकड़ा बागपत यूपी को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग और अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साधु-संतों और पुरोहितों में भारी आक्रोश

घटना के बाद तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित और अन्य संतों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के तट पर ऐसी अश्लीलता और नशा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुरोहितों ने मांग की है कि यात्रा सीजन के दौरान घाटों पर नियमित गश्त और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाए ताकि असामाजिक तत्व शहर की छवि खराब न कर सकें।

तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा- गंगा तट पर अश्लीलता और नशा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से क्षेत्रवाद फैलाने वाले बयानों से बचने और संयम बरतने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top