![]()
पटना यूनिवर्सिटी में नए सत्र के लिए एडमिशन जारी है। जुलाई से परिसर में नवनिर्मित शैक्षणिक भवन में पढ़ाई शुरू होनी थी, मगर अभी तक इसे यूनिवर्सिटी को हैंडओवर नहीं किया गया है। यूनिवर्सिटी परिसर में नवनिर्मित प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन (कला संकाय) का उद्घाटन हुए ढाई महीने बीत चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था, और अब नए सीएम भी आ गए हैं। विभाग की ओर से नहीं किया गया भवन को हैंड ओवर DSW सह मीडिया प्रभारी प्रो. कामेश्वर पंडित ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से दोनों भवनों को हैंड ओवर नहीं किया गया है। हमें कोई डेडलाइन भी नहीं दी जा रही है। हमने हाल में दोनों भवनों को विजिट भी किया है और उसमें कई काम बाकी है। अगर विभाग हमें हैंड ओवर कर देता तो क्लास शुरू हो जाती। एकेडमिक भवन में दरभंगा हाउस में चल रहे सभी पीजी विभाग शिफ्ट होते। साथ ही वाणिज्य कॉलेज को दरभंगा हाउस में फिलहाल शिफ्ट किया जाता। वहीं, प्रशासनिक ब्लॉक में पटना यूनिवर्सिटी का मुख्यालय शिफ्ट हो जाता। यही पीयू के मौजूदा कार्यालय की जगह लेगा। 147.29 करोड़ रुपये से बनकर तैयार हुआ था दोनों भवन पटना यूनिवर्सिटी के नए प्रशासनिक और एकेडमिक भवन 147.29 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। प्रशासनिक भवन G+8 और एकेडमिक भवन G+9 है। इन दोनों ब्लॉकों का निर्माण बिहार एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा तीन एकड़ में किया गया है। हर फ्लोर पर सुरक्षा के दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा, नियंत्रण कक्ष, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, मीटिंग हॉल, सेमिनार हॉल सहित अन्य सभी तरह सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। एकेडमिक भवन में मिलेगी स्मार्ट क्लास की सुविधा G+9 के नए शैक्षणिक भवन में विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी। वहीं, शिक्षकों को डिजिटल स्टूडियो की सुविधा दी गई है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 100 कंप्यूटर सिस्टम वाले आइसीटी लैब, कफेटेरिया, ब्वायज और गर्ल्स कामन रूम की भी व्यवस्था की गई है। सभी फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। परिसर में ही विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किया गया है। बिजली कटने की स्थिति में सौर उर्जा प्लांट प्रयोग किया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था के अलावा सुंदर गार्डन का निर्माण किया जा रहा है।
Source link