Newswahni

ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल खैरा सोनो मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा एक को पटना रेफर किया…




खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर सिंगारीटांड़ गांव के पास बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक नवीन कुमार गुप्ता ने दोनों का प्रारंभिक उपचार किया। इस दौरान एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घायलों की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी विकास तांती और कपिल तांती के रूप में हुई है। बताया जाता है कि खैरा में किसी व्यक्ति का सड़क हादसा हुआ था। उसी दुर्घटना के बारे में जानकारी लेने और देखने के लिए दोनों व्यक्ति बाइक से खैरा आए थे। इसके बाद देर शाम दोनों बाइक से वापस अपने घर जमुनीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी बाइक सिंगारीटांड़ गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं, सदर अस्पताल में भर्ती दूसरे घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद घायलों के परिजनों में चिंता का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top