Newswahni

इबोला अलर्ट विदेश से मुजफ्फरपुर लौटे लोग निगरानी में दिन तक रहेगी विशेष निगरानी सिविल सर्जन बोले जिले में फिलहाल कोई मामला नहीं…




मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग इबोला वायरस के संभावित संक्रमण को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। विदेश से लौटे तीन और लोगों को 21 दिनों की निगरानी (फॉलोअप) सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही जिले में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। विभाग की टीमें सभी लोगों के स्वास्थ्य की प्रतिदिन निगरानी कर रही हैं। युगांडा और कांगो से लौटे तीन लोग नए फॉलोअप में जिला स्वास्थ्य समिति के अनुसार, हाल ही में युगांडा से लौटे बी. सौरव कुमार और संजय कुमार, जबकि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से आए मुकेश कुमार राम को फॉलोअप सूची में रखा गया है। स्वास्थ्यकर्मी रोजाना इनसे संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। 21 दिन तक रहेगी विशेष निगरानी स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सभी लोगों की 21 दिनों तक लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति में बुखार, कमजोरी, उल्टी, रक्तस्राव या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई देते हैं तो तत्काल चिकित्सकीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सबसे ज्यादा युगांडा से लौटे लोग जिला स्वास्थ्य समिति के आंकड़ों के मुताबिक निगरानी सूची में शामिल 12 लोगों में सबसे अधिक छह लोग युगांडा से लौटे हैं। इसके अलावा सऊदी अरब, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, तंजानिया, जिम्बाब्वे, दक्षिण सूडान और संयुक्त अरब अमीरात से लौटे एक-एक व्यक्ति भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी फॉलोअप सूची में शामिल लोग शहर के गोबरसही और सादपुरा के अलावा मड़वन, सरैया, साहेबगंज, पारू, जैतपुर और सकरा प्रखंडों के निवासी हैं। संबंधित क्षेत्रों की स्वास्थ्य टीमों को नियमित निगरानी और रिपोर्टिंग का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन बोले- जिले में इबोला का कोई मामला नहीं सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि फिलहाल मुजफ्फरपुर जिले में इबोला संक्रमण का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर विदेश से लौटे लोगों की नियमित स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी में संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top