Newswahni

इको पार्क के पास हादसे में युवक घायल दिनों से कोमा में सोने की चेन अंगूठी गायब पिता ने हादसे को बताया संदिग्ध…




पटना में इको पार्क के पास 30 मार्च को कथित तौर पर सड़क हादसा हुआ था। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी पहचान नालंदा के नूरसराय के रहने वाले रवि शेखर (29)के तौर पर हुई थी। इस मामले को लेकर पीड़ित के पिता अमिताभ कुमार सिन्हा ने सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अमिताभ कुमार सिंह के आवेदन के मुताबिक 30 मार्च को रवि शेखर अपनी बाइक से क्वार्टर लौट रहा था। इसी दौरान इको पार्क गेट नंबर 2 के पास हादसे का शिकार हो गया। शाम के 5:30 के करीब IGIMS से सूचना मिली कि इस सिम का व्यक्ति घायल है। इलाज इमरजेंसी में चल रहा है। कंकड़बाग मेडिवर्सल अस्पताल में कोमा में है लड़की इस सूचना के बाद हम लोग आईजीआईएमएस पहुंचे। अपने बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कंकड़बाग मेडिवर्सल अस्पताल लेकर आये। फिलहाल रवि शेखर का इलाज चल रहा है। कोमा में है। पिता ने इस पूरे हादसे को संदिग्ध बताते हुए शिकायत की है। बेटे की सोने की चेन अंगूठी, घड़ी गायब थी पिता के मुताबिक, रवि शेखर ने सोने की चेन अंगूठी, घड़ी पहनी थी। जो आईजीआईएमएस से नहीं मिले। इसके अलावा रवि शेखर का पर्स भी गायब है। जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड था। अस्पताल की ओर से सिर्फ मोबाइल उपलब्ध कराया गया है, उसका सिम गायब है। हादसा कैसे हुआ यह भी स्पष्ट नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top