Newswahni

आस्था और शक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्र आज से




सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का पावन पर्व चैत्र नवरात्र आज से आरंभ हो रहा है। पंचांग के अनुसार यह नौ दिवसीय पर्व 27 मार्च तक मनाया जाएगा। मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा अपने भक्तों के बीच विराजमान होती हैं और सच्चे मन से की गई प्रार्थनाओं को स्वीकार कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। नवरात्र की शुरुआत प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना से होती है, जिसे पूरे पर्व का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है और अखंड ज्योति प्रज्वलित कर नौ दिनों तक पूजा-अर्चना की जाती है। पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 18 मार्च की रात 11:39 बजे से शुरू होकर 19 मार्च की रात 8:58 बजे तक रहेगी। उदय तिथि के आधार पर घटस्थापना 19 मार्च को ही की जाएगी। यह समय भी उत्तम यदि श्रद्धालु सुबह के शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं, तो वे दोपहर के अभिजीत मुहूर्त 12:05 बजे से 12:53 बजे तक भी कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि शुभ समय में की गई स्थापना से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख और समृद्धि का वास होता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर एक विशेष संयोग भी बन रहा है। आचार्य पं. चन्द्र भूषण पांडेय के अनुसार 72 वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ योग बन रहा है जब अमावस्या और नवरात्र की शुरुआत एक ही दिन पड़ रही है। इसे अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top