Newswahni

आरा में रास्ते को लेकर दो पक्षों में झड़प लाठी डंडे से एक दूसरे पर किया हमला मारपीट में लोग घायल सदर अस्पताल…




आरा में बुधवार देर शाम एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। रास्ता छोड़ने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें अधिकांश के सिर पर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक पक्ष से बबन शर्मा(65), उनकी पत्नी सुमित्रा देवी(60), पुत्र दीपू शर्मा(48) और सुबोध कुमार (27) शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से दीपुल शर्मा(45), पत्नी बेबी देवी(35) और दिलीप कुमार(23) घायल हुए हैं। घटना टाउन थाना क्षेत्र के बेगमपुर मोहल्ले की है। रास्ता छोड़ने को लेकर हुआ विवाद दीपुल शर्मा कई वर्षों से बेगमपुर मोहल्ले में मकान बनाकर रह रहे हैं, जबकि दीपू शर्मा हाल ही में उसी मोहल्ले में नया मकान निर्माण करा रहे हैं। इसी दौरान रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। आरोप है कि रास्ते के लिए कुछ जमीन छोड़ने को कहा गया, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top