Newswahni

आरा में गैस लीकेज से भड़की आग तीन युवक झुलसे एक को बचाने में तीनों झुलसे खाना बनाते समय हुआ हादसाच एक की…




आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढ़ना रोड में गुरुवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से लगी आग में तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फिर झुलसे युवकों को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। घूम-घूमकर कपड़ा बेचने का करते हैं काम घटना में झुलसे युवकों की पहचान पटना सिटी निवासी टिंकू प्रसाद के 17 वर्षीय बेटा बंटी कुमार, तरारी थाना क्षेत्र के सेदाहां गांव निवासी राजेश चौधरी का 18 वर्षीय बेटा गुड्डू कुमार, शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी स्वर्गीय मुनेश्वर नोनिया का 30 वर्षीय बेटा शेखर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों गोढ़ना रोड इलाके में किराए के मकान में रहकर घूम-घूमकर कपड़ा बेचने का काम करते हैं। खाना बना रहे थे, अचानक भड़की आग घटना के संबंध में बंटी कुमार ने बताया कि, ‘दिनभर काम करने के बाद हम लोग शाम में कमरे पर लौटे थे और गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते आग भड़क गया। सबसे पहले गुड्डू कुमार के कपड़ों में आग ली। उसे बचाने की कोशिश में बंटी और शेखर भी आग की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों बुरी तरह झुलस गए।’ आसपास के लोगों ने आग बुझाई आग की लपटों के बीच तीनों युवकों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार के अनुसार, गुड्डू कुमार 55 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है, जबकि बंटी के हाथ और पैर गंभीर रूप से जले हैं। वहीं, शेखर के हाथ झुलसे हैं। सभी का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top