Newswahni

आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर तो नहीं एक्टर की तीसरी शादी पर भड़के नेता नितेश राणे हिंदू युवाओं को दी नसीहत…



Nitesh Rane On Aamir Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने गौरी स्प्रेट के साथ अपनी तीसरी शादी रचाई है। जहाँ एक तरफ इस शादी की चर्चा है, वहीं दूसरी तरफ इस पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने आमिर की शादी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’ तक कह डाला है।

नितेश राणे ने आमिर खान पर निशाना साधते हुए खास तौर पर हिंदू युवाओं को नसीहत दी है। उनका कहना है कि जब कोई बड़ा सेलेब्रिटी अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई फैसला लेता है, तो उसका सीधा असर समाज पर पड़ता है।

राणे ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जो हिंदू युवा ऐसे सितारों को अपना आदर्श मानते हैं, उन्हें यह सोचना चाहिए कि वे आखिर इनसे क्या प्रेरणा ले रहे हैं। क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर नहीं बनते जा रहे हैं? हिंदू युवाओं को सोच-समझकर यह तय करना चाहिए कि वे किन लोगों की फिल्में देखें और किसे अपना समर्थन दें।”

फिलहाल, नितेश राणे के इस तीखे बयान पर आमिर खान की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस पर जोरदार बहस छिड़ गई है।

कब और किससे हुई आमिर की तीसरी शादी?

आमिर खान ने जुलाई के पहले हफ्ते में मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर गौरी स्प्रेट के साथ बेहद सादे समारोह में शादी की। इस मौके पर सिर्फ उनके परिवार वाले और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही मौजूद थे।

बेंगलुरु की रहने वाली गौरी ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वे मशहूर सैलून चेन ‘BBlunt’ की पार्टनर और डायरेक्टर रह चुकी हैं। आजकल वे ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ के काम में भी आमिर की मदद करती हैं। दिलचस्प बात यह है कि आमिर और गौरी एक-दूसरे को 25 सालों से जानते हैं। लेकिन साल 2024 में आमिर की चचेरी बहन नुजहत खान के जरिए दोनों की दोबारा मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों में प्यार हुआ।
साल 2025 में जब आमिर खान ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया था, तब उन्होंने पहली बार मीडिया के सामने गौरी को अपनी “पार्टनर” के तौर पर दुनिया से मिलवाया था। आपको बता दें कि यह आमिर की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनका 2002 में तलाक हो गया। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की थी और यह रिश्ता भी 2021 में खत्म हो गया था।
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top