Newswahni

आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का समय बदला और मई से लागू यात्रियों को मिलेगा लाभ…




सुपौल सहित कोसी और सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्व मध्य रेलवे ने पूर्णिया कोर्ट एवं सहरसा से आनंद विहार तक चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी में संशोधन किया है। नई समय सारणी लागू होने के बाद यात्रियों का सफर पहले की तुलना में कम समय में पूरा होगा। रेलवे के अनुसार पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के यात्रा समय में 2 घंटे 30 मिनट की कमी की गई है, जबकि सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन अब एक घंटा कम समय में दिल्ली पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन एक घंटा पहले पहुंचेगी दिल्ली मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह संशोधित समय सारणी पूर्णिया कोर्ट से चलने वाली ट्रेन के लिए 15 से तथा सहरसा से चलने वाली ट्रेन के लिए 19 मई 2026 से प्रभावी होगी। रेलवे के इस फैसले से सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, निर्मली, झंझारपुर, सीतामढ़ी और रक्सौल सहित कई जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल अब प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को पूर्णिया कोर्ट से शाम 4:30 बजे के बजाय शाम 7:00 बजे खुलेगी। अब सफर 30 घंटे में पूरा हो जाएगा यह ट्रेन बनमनखी, मुरलीगंज, दौरम मधेपुरा, सहरसा, गढ़ बरुआरी, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज और बगहा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात 1:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। पहले इस ट्रेन को आनंद विहार पहुंचने में 32 घंटे 30 मिनट लगते थे, लेकिन अब यह सफर 30 घंटे में पूरा हो जाएगा।
वापसी में गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 17 मई 2026 से प्रत्येक रविवार और मंगलवार को आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे खुलेगी। सहरसा से रात 8:00 बजे खुलेगी संशोधित समयानुसार यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए पूर्णिया कोर्ट 1:45 बजे के बजाय सुबह 11:30 बजे ही पहुंच जाएगी। इससे यात्रियों को लगभग ढाई घंटे का समय लाभ मिलेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 19 मई 2026 से प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से रात 9:00 बजे के बजाय रात 8:00 बजे खुलेगी। यह ट्रेन सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज और बगहा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात 1:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। पहले यह यात्रा 29 घंटे में पूरी होती थी, लेकिन अब यात्रियों को सिर्फ 28 घंटे में दिल्ली पहुंचने की सुविधा मिलेगी। आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे खुलेगी वापसी में गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल 21 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे खुलेगी। संशोधित समय के अनुसार यह ट्रेन अगले दिन सुबह 9:05 बजे सहरसा पहुंचेगी, जबकि पहले इसका आगमन समय 10:30 बजे था। यानी यात्रियों को करीब एक घंटा पहले गंतव्य तक पहुंचने का लाभ मिलेगा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और यात्रा समय को कम करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। खासकर दिल्ली आने-जाने वाले प्रवासी मजदूरों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। सुपौल और आसपास के जिलों के यात्रियों में नई समय सारणी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top