Newswahni

आतंकवादी निकले तुम्हारे घर से हिंदू बहन बेटियों को लव जिहाद में फंसा जावेद अली के बयान पर योगी के मंत्री का पलटवार…



SP MP Javed Ali Controversial Statement: समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली के विवादित बयान का मामला तूल पकड़ रहा है। बीजेपी नेताओं की ओर से निशाना साधा जा रहा है। अब यूपी के मंत्री अनिल राजभर ने जावेद अली के बयान को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी और आतंकवादी मानसिकता इन लोगों के खून में घुल गई है।

ये समाजवादी पार्टी के विचार हैं- अनिल राजभर

अनिल राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के कंधे पर बंदूक रखकर गोली चला रहे हैं। ये कहीं से उचित नहीं है। ये जावेद अली के विचार नहीं, समाजवादी पार्टी के विचार हैं। ये प्रायोजित तरीके से अखिलेश यादव ने अपने सांसद से बुलवाने का काम किया है। आतंकवादी निकले तुम्हारे घर से, हिंदू बहन-बेटियों को लव जिहाद में फंसाकर अभियान चलाओ तुम, आतंकवादी को बचाओ तुम, देश में दंगा कराओ तुम और गाली दोगे हिंदू धर्म को। ये भारत विरोधी और आतंकवादी मानसिकता तुम लोगों के खून में घुल गई है।

उन्होंने आगे कहा कि जब तक तुम्हारे खून की सफाई नहीं होगी, तब तक ये मानसिकता खत्म नहीं होने वाली। जिस से खाली में खाओ, उसी में छेद करो, जिस देश का रोटी खाओ उसी की गोली दो, उसके खिलाफ साजिश करो और जहर घुला है हिंदू समाज में। समाजवादी पार्टी बहुत खतरनाक खेल खेल रही है। उत्तर प्रदेश और देश की जनता इनको माफी नहीं करने वाली है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने मुरादाबाद दौरे के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा फैलाए गए जहर का असर देश के बहुसंख्यक समाज पर पड़ा है।

सपा सांसद ने कहा कि देश में धर्म के आधार पर आज लोगों में आपसी विश्वास कमजोर हुआ है। बीजेपी ने ऐसा माहौल बनाया, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दूरी बढ़ी है। बहुसंख्यक समाज काफी हद तक जहरीला हो गया है। धर्म के आधार पर लोगों का एक-दूसरे पर भरोसा टूट गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top