Newswahni

असम में नई सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस खत्म मई को होगा मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह जानें पूरी डिटेल…



Assam New CM Oath Ceremony: असम में नई सरकार बनने की तैयारियों जोरो पर हैं। राज्य में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होना है, इसी को लेकर सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि, 12 मई को असम के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने असम के अगले मुख्यमंत्री के चुनाव की निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बीजेपी नेता दिलीप सैकिया ने भी जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों पर्यवेक्षक 9 मई को गुवाहाटी पहुंचेंगे। इसके अगले दिन यानी 10 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके तुरंत बाद ही NDA दलों की भी बैठक होगी।

हिमंत बिस्वा सरमा ने सौंपा इस्तीफा 

कार्यवाहक मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज यानी गुरुवार (6 मई) को राजभवन जाकर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नई सरकार के गठन तक उन्हें ‘केयरटेकर’ मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया है। इसके बाद हिमंत सरमा ने कहा कि, ‘विधायक दल की बैठक के बाद हम राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।’

 कैसा रहा असम विधानसभा चुनाव का परिणाम 

असम विधानसभा की 126 सीटों में से एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

NDA (कुल 102 सीटें): बीजेपी – 82, एजीपी (AGP) – 10, बीओपीएफ (BOPF) – 10

विपक्ष (कुल 24 सीटें): कांग्रेस गठबंधन – 19, एआईयूडीएफ (AIUDF) – 2, रायजोर दल – 2, अन्य – 1

विपक्षी दल एजेपी (AJP) इस चुनाव में अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही। अब राज्य की जनता को उस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, जिसमें असम के अगले मुख्यमंत्री को राज्य की कमान सौंपी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top