Newswahni

अवध असम एक्सप्रेस में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई समस्तीपुर में इलाज के बाद घायल बोला सीट के लिए झगड़ा हुआ तब महिला…




डाउन अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार को महिला यात्री से छेड़खानी के आरोप में सह यात्रियों ने एक युवक की चलती ट्रेन में जमकर धुनाई कर दी। लोगों की पिटाई के बाद छेड़खानी का आरोपी बेहोश हो गया। मामले की जानकारी के बाद रेलवे पुलिस ने घायल आरोपी को बेहोशी की हालत में समस्तीपुर में उतारा और इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया। यात्री की पहचान सीवान शहर के दिव्य प्रकाश के रूप में की गई है। घटना को लेकर मुजफ्फरपुर जीआरपी थाने में महिला की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं युवक को उपचार के बाद समस्तीपुर जीआरपी ने मुजफ्फरपुर जीआरपी के हवाले कर दिया है। युवक के पास टिकट आदि नहीं मिला है। अभद्र व्यवहार के बाद महिला ने शोर मचाया घटना के संबंघ में जीआरपी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर वीरबल राय ने बताया कि हाजीपुर से ट्रेन खुलने के बाद दिव्य प्रकाश ने सफर कर रहे एक सह महिला यात्री से अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान महिला यात्री की ओर से शोर मचाए जाने पर ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान ट्रेन मुजफ्फरपुर चली आयी, जहां उक्त महिला तो ट्रेन से उतर गई, लेकिन उक्त युवक ट्रेन में ही पड़ा रहा। थोड़ी देर बाद ट्रेन समस्तीपुर के लिए खुल गई, जिसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की सूचना पर समस्तीपुर में उक्त बेहोश यात्री को ट्रेन से उतारा गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद होश आने पर यात्री ने बताई अपनी पहचान सदर अस्पताल में इलाज के बाद जब उसे होश आया तो पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम दिव्य प्रकाश बताया। यात्री के अनुसार, बैठेने को लेकर विवाद हुआ था, जिस पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाकर शोर मचा दिया। फिलहाल, जीआरपी की टीम ने आरोपी को पुलिस की अभिरक्षा में मुजफ्फरपुर भेज दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top