Newswahni

अरवल में सड़क हादसा बुजुर्ग की मौत पेंशन निकालने जा रहे दंपत्ति को ट्रक ने कुचला पत्नी भी घायल…




अरवल सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर बैदराबाद बस स्टैंड के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग रामप्रवेश पंडित की मौत हो गई। उनकी पत्नी शांति देवी घायल हो गईं। मृतक रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव के निवासी थे। वृद्धा पेंशन की राशि निकालने जा रहे थे यह दंपत्ति वृद्धा पेंशन की राशि निकालने के लिए बैदराबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रामप्रवेश पंडित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही अरवल थाना के प्रभारी थाना प्रभारी देवकांत सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। हालांकि, दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए आवाजाही भी बाधित रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेज दिया है। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि लापरवाह ट्रक चालक के विरुद्ध परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चालक की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top