Newswahni

अरवल में महिला की गोली मारकर हत्या बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया पर हुई घटना…




अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर बाजितपुर मोड़ के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने महिला पर चार गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करपी थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार संजय भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अरवल भेज दिया है। मृतका की पहचान जहानाबाद जिले के एनी बीघा गांव निवासी 28 वर्षीय शोभा देवी के रूप में हुई है। उनके पति का नाम पप्पू कुमार है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शोभा देवी की यह दूसरी शादी थी। एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद या किसी अन्य कारण की भी पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं और अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top