![]()
अररिया में युवाओं को नौकरी का अवसर मिलेगा। जिला नियोजनालय 16 अक्टूबर को संयुक्त श्रम भवन में जॉब कैंप लगाएगा। तमिलनाडु की मास एचआर सॉल्यूशंस 200 लोगों को नौकरी देगी। इसमें मशीन ऑपरेटर के 100 और हेल्पर के 100 पदों पर भर्ती होगी। ऑपरेटर के लिए आईटीआई या डिप्लोमा पास होना जरूरी है, आयु 19 से 35 साल हो। हेल्पर के लिए 10वीं या 12वीं पास युवक आवेदन कर सकते हैं, आयु 19 से 35 साल हो। ऑपरेटर को 18 हजार से 39 हजार रुपए, हेल्पर को 16 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। यह कैंप सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। अररिया समेत बिहार के अन्य जिलों के युवक इसमें शामिल हो सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे संयुक्त श्रम भवन, अररिया पहुंचें। आधार कार्ड, फोटो, निबंधन फॉर्म और शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी साथ लाएं। भर्ती के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क
जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि नियोजक निजी क्षेत्र की कंपनी है और नियोजन से संबंधित शर्तों की जिम्मेदारी नियोजक की होगी। कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता भी नहीं दिया जाएगा। जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता के रूप में रहेगी। नियोजनालय ने योग्य युवाओं से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।
Source link