![]()
अररिया जिले की सभी ग्राम पंचायतों में हर महीने के अंतिम रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण विकास को जनभागीदारी से गति देना और पंचायतों को अधिक सशक्त, समावेशी व जवाबदेह बनाना है। पहला ‘पंचायत विकास दिवस’ 28 जून को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें ग्राम सभाएं पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन या अन्य उपयुक्त सार्वजनिक स्थलों पर होंगी। सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिलाधिकारी अररिया विनोद दूहन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इसके सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों से पूर्ण समन्वय और प्रभावी अंतर-विभागीय सहयोग सुनिश्चित करने को कहा है। ग्राम सभा में पंचायत राज विभाग के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, जीविका, कृषि, पशुपालन, मनरेगा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, विद्युत और सहकारिता सहित कई विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। समस्याओं का होगा समाधान ‘पंचायत विकास दिवस’ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, उनकी समस्याओं का समाधान होगा और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इस बार ‘पंचायत विकास दिवस’ की थीम ‘महिला हितैषी पंचायत’ निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, स्वरोजगार और आजीविका संवर्द्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा होगी। विकास योजनाओं और पंचायत की प्रगति की समीक्षा होगी जिला प्रशासन ने जीविका दीदियों और आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि महिला केंद्रित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। पंचायत विकास दिवस पर आयोजित ग्राम सभा की बैठक में विकास योजनाओं और पंचायत की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसमें पंचायत की वित्तीय स्थिति, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स, सतत विकास लक्ष्यों, पंचायत की आय बढ़ाने के उपायों और पिछले माह लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा शामिल है। संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जाएगी साथ ही आगामी विकास योजनाओं और पंचायत संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, विभागीय अधिकारियों, जीविका समूहों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आम ग्रामीणों से पंचायत विकास दिवस में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त, समावेशी और विकसित बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का लाइव प्रसारण भी सभी ग्राम पंचायतों में सामूहिक रूप से सुना जाएगा। इसके अलावा वीबी-जी राम जी के तहत रोजगार और आजीविका से जुड़े विभिन्न अवसरों एवं योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी।
Source link