Newswahni

अररिया में रोड एक्सीडेंट में की मौत घायल साइकिल सवार की मौके पर गई जान मां बेटा समेत अस्पताल में डेड…




अररिया-पूर्णिया मार्ग पर कुसियार गांव पार्क के पास एक भीषण रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की जान चली गई। यह हादसा साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में हुआ, जिसमें एक स्कॉर्पियो और मारुति ब्रेजा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3अन्य लोगों को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड के सकमा बिशनपुर गांव निवासी मयानंद झा (60), शांति देवी (60) और उनके बेटे गौतम कुमार ठाकुर उर्फ रटू (49) शामिल हैं। ये सभी 6 लोग एक स्कॉर्पियो में सवार होकर मधेपुरा जिले के रामनगर में एक रिश्तेदार के क्रिया-कर्म में शामिल होने जा रहे थे। मृतक गौतम कुमार ठाकुर मनरेगा में काम करते थे। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरी घटना… 10 लोग गंभीर रूप से घायल पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक ने अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पहले रेलिंग से टकराया और फिर विपरीत दिशा से आ रही मारुति ब्रेजा से उसकी भीषण टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार छह लोग और ब्रेजा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो सवार 3 लोगों की मौत हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया। मामा के क्रिया-कर्म में शामिल होने रामनगर जा रहे थे सभी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मयानंद झा, शांति देवी और गौतम कुमार ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जवाहर झा (60), लक्ष्मी ठाकुर (43) और मधु लता देवी (55) सहित चार अन्य लोगों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घायल जवाहर झा ने बताया कि वे सभी मामा के क्रिया-कर्म में शामिल होने रामनगर जा रहे थे। नगर थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ दी है। स्थानीय लोग बेहतर यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top