Newswahni

अररिया में डीएम का औचक निरीक्षण पेंडिंग मामलों की समीक्षा की अधिकारियों को जल्दी निपटाने के निर्देश दिए…




अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने विभिन्न अनुमंडल स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत अनुमंडल कार्यालय, अररिया से हुई। यहां साफ-सफाई व्यवस्था, लिपिकों को आवंटित कार्य से संबंधित पंजियों जैसे अनुक्रमण पंजी, प्राप्त पंजी, निर्गत पंजी, अनुमंडल नजारत प्रशाखा की मुख्य रोकड़ पंजी और सहायक रोकड़ पंजियों की जांच की गई। डीएम ने इन्हें अद्यतन करने का निर्देश दिया। आपूर्ति प्रशाखा के कार्यों की भी समीक्षा की गई
इसी क्रम में कोर्ट से संबंधित लंबित मामलों और स्थापना एवं आपूर्ति प्रशाखा के कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद भूमि सुधार उप समाहर्ता, अररिया के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। यहां सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) और एमजेसी (MJC) से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा हुई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय से जुड़े मामलों के निष्पादन में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। संबंधित विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
निरीक्षण के दौरान अनुमंडलीय पुलिस कार्यालय का भी जायजा लिया गया, जहां विधि-व्यवस्था से संबंधित विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण और जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालयों के निरीक्षण में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने लोक शिकायत से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण कर समयसीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top