Newswahni

अररिया के नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू मुख्यमंत्री ने राज्य के कॉलेजों का किया शुभारंभ ग्रामीण छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ…




अररिया में राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर जिले के गोराडीह स्थित नवस्थापित डिग्री कॉलेज, कासिल परिसर से राज्यभर के 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ किया। इसी क्रम में अररिया जिले के पांच प्रखंडों में स्थापित नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में भी शैक्षणिक सत्र विधिवत शुरू हो गया। इन पांच प्रखंडों में शुरू हुई पढ़ाई अररिया जिले में जिन महाविद्यालयों में पठन-पाठन शुरू हुआ है, उनमें राजकीय डिग्री महाविद्यालय जोकीहाट, पलासी, भरगामा, सिकटी और नरपतगंज शामिल हैं। इन महाविद्यालयों के शुरू होने से जिले के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ सीधा प्रसारण मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोकीहाट प्रखंड स्थित प्लस टू उमानाथ उच्च विद्यालय, उदाहाट में सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी विनोद दूहन, जोकीहाट विधायक मोहम्मद मुर्शीद आलम, नव नामांकित छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। अन्य प्रखंडों में भी आयोजित हुए कार्यक्रम जिले के अन्य संबंधित प्रखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें जिला पदाधिकारी द्वारा नामित अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नव नामांकित विद्यार्थियों का स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया। ‘ग्रामीण छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ’ इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा से जोड़ने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top