Newswahni

अयोध्या में धर्म संस्कृति और विकास का संगम सीएम योगी करेंगे कई परियोजनाओं का लोकार्पण



धार्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के केंद्र के रूप में उभर रही रामनगरी अयोध्या आगामी शुक्रवार 19 जून को एक बार फिर भव्य और ऐतिहासिक क्षणों की साक्षी बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह अयोध्या दौरा न केवल आध्यात्मिक रूप से बेहद खास है, बल्कि यह नगरी के आधुनिक और इंफ्रास्ट्रक्चरल विकास को भी एक नई रफ्तार देने वाला है। सीएम योगी अपने इस व्यस्त दौरे के दौरान जैन मंदिर महोत्सव, पूज्य संतों के जन्मोत्सव, पर्यटन को बढ़ावा देने वाले वैक्स म्यूजियम के उद्घाटन और नगर निगम की करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे की शुरुआत दोपहर करीब 3:30 बजे श्री ऋषभ देव दिगंबर जैन मंदिर से करेंगे, जहां वे ‘पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव’ में सम्मिलित होंगे। जैन धर्म में पंचकल्याणक का स्थान सर्वोपरि है, जो जैन तीर्थंकरों के जीवन के पांच मुख्य चरणों गर्भ, जन्म, तप, केवलज्ञान और मोक्ष की आराधना और स्मृति में मनाया जाता है।

अयोध्या का जैन धर्म से बेहद प्राचीन और गहरा नाता है। प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जन्मस्थली होने के कारण जैन समाज में इस नगरी के प्रति अगाध श्रद्धा है। इस महोत्सव में देशभर से आ रहे संतों और श्रद्धालुओं के बीच सीएम योगी की मौजूदगी अयोध्या की सर्वधर्म समभाव और सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करेगी।

महंत नृत्य गोपालदास जी के जन्मोत्सव में पहुंचेंगे सीएम

इसके बाद, शाम लगभग 4:20 बजे मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज के जन्मोत्सव समारोह में हिस्सा लेंगे। महंत जी का नाम राम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। सनातन परंपरा के इस शीर्ष संत के जन्मोत्सव पर अयोध्या में देश भर के प्रमुख संतों, महंतों और गणमान्य नागरिकों का महासमागम होने जा रहा है, जहां सीएम योगी उनके दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे।

‘रामायण वैक्स म्यूजियम’ का बड़ा तोहफा

अयोध्या आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए शाम करीब 5:10 बजे एक बहुत बड़ा आकर्षण शुरू होने जा रहा है। कांशीराम कॉलोनी के पास लगभग 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार भव्य ‘रामायण वैक्स म्यूजियम’ का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

सांस्कृतिक उत्सवों के साथ-साथ मुख्यमंत्री अयोध्या को आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस करने के लिए नगर निगम अयोध्या की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top