Newswahni

अप्रैल की शुरुआत में ही तपने लगा मुजफ्फरपुर डिग्री तक पहुंचा पारा दिन में सड़कों पर दिखा सन्नाटा…




मुजफ्फरपुर में गर्मी ने समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। आज कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे लोगों को अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह 9 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे गमछा या कपड़े से चेहरा ढककर चल रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग खीरा, ककड़ी, डाभ (नारियल पानी) और अन्य ठंडे फलों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा 8 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, जिससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ गई है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 7 अप्रैल को हो सकता है मौसम में बदलाव वहीं, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 7 अप्रैल के आसपास मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 7 अप्रैल को छोड़कर फिलहाल मौसम शुष्क ही बना रहेगा, हालांकि हल्के बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top