Newswahni

अनंत सिंह गायक गुंजन आज गोपालगंज कोर्ट में होंगे पेश एसीजेएम कोर्ट में भरेंगे बेल बॉन्ड सेमराव गांव में हथियार प्रदर्शन अश्लील डांस…




मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह सोमवार को गोपालगंज सिविल कोर्ट की एसीजेएम अदालत में पेश होंगे। दोनों को अश्लील डांस और सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने के मामले में अदालत के समक्ष उपस्थित होकर बेल बॉन्ड भरना है। दोनों आरोपियों को पहले ही इस मामले में अग्रिम जमानत मिल चुकी है। जनेऊ संस्कार के कार्यक्रम से जुड़ा है मामला यह मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित जनेऊ संस्कार के दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा है। आरोप है कि कार्यक्रम में अश्लील डांस कराया गया और खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। सात लोगों को बनाया गया है आरोपी इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह समेत कुल सात लोगों को आरोपी बनाया है। गिरफ्तारी की आशंका के बीच दोनों आरोपियों ने अदालत की शरण ली थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी। अब कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों को अदालत में उपस्थित होकर बेल बॉन्ड दाखिल करना है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम अनंत सिंह की पेशी को देखते हुए गोपालगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। प्रशासन को उम्मीद है कि अनंत सिंह के समर्थकों की बड़ी संख्या कोर्ट परिसर पहुंच सकती है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पेशी पर सबकी नजर इस बहुचर्चित मामले में होने वाली पेशी पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर बनी हुई है। अदालत में औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले की अगली सुनवाई की दिशा तय होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top