Newswahni

अगम कुआं में सड़क बनी पर जलभराव और गड्ढे बरकरार अधिकारियों ने नमामि गंगे को बताया जिम्मेदार कहा हमारा काम सड़क बनाना था…




दैनिक भास्कर में 21 मई को प्रकाशित खबर के बाद अगम कुआं के शिवलोक नगर में सड़क का निर्माण तो हो गया है, लेकिन जलभराव और गड्ढों की समस्या जस की तस बनी हुई है। अखिलेश नगर के पास स्थित इस क्षेत्र में पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार पानी बहने से आसपास काई जम गई है और दुर्गंध भी फैल रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि चेंबर का निर्माण सही तरीके से नहीं होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता स्नेहा कुमारी और ठेकेदार मनोज कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि उनका कार्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित था, जो पूरा हो चुका है। चेंबर और नाले का निर्माण कार्य नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत आता है। नमामि गंगे के अधिकारी रौअत से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। अभियंता और ठेकेदार मनोज कुमार ने आश्वासन दिया है कि वे नमामि गंगे के संबंधित अधिकारियों से बात कर गड्ढों को भरने और चेंबर को दुरुस्त करने का प्रयास करेंगे। स्थानीय निवासी राहुल कुमार, महानंद जी, मनोज कुमार, कृष्ण जी, धीरज तिवारी, शंभू जी और विजेंद्र जी ने इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में कोई दुर्घटना हो सकती है और नई बनी सड़क भी जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top