![]()
समस्तीपुर में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के बैनर तले संगठन के जिला इकाई का सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय से प्रदेश स्तर के नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर महासंघ के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता और अन्य सदस्यों ने की। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रौनियार समाज की बिहार में 27 फ़ीसदी के करीब जनसंख्या है। बावजूद राजनीतिक क्षेत्र में हिस्सेदारी कम है। राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने रोनियार समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षित लोगों का प्रतिशत भी काफी कम है। दो रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ। किसी भी राजनीतिक दल का सिर्फ वोट बैंक नहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों का आर्थिक सामाजिक व राजनीतिक विकास कैसे हो इन सभी मुद्दों पर अब फैसला लेने की जरूरत है। क्योंकि यह समाज किसी भी राजनीतिक दल का सिर्फ वोट बैंक नहीं है। उन्होंने समाज के अंदर महिला शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोड़ दिया। जिला सम्मेलन के दौरान समिति का जिला कार्यालय को लेकर भी सवाल उठाया गया । जिस पर संगठन के संरक्षक विद्यासागर गुप्ता की ओर से जिला कार्यालय के लिए ताजपुर में जमीन देने की बात कही गई। जमीन पर जिला कार्यालय के साथ ही स छात्रावास का निर्माण होगा। यहां समाज के बच्चे रह कर पढ़ाई कर सकेंगे । आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को संगठन की ओर से शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी ।वहीं रहने सहने की व्यवस्था भी फ्री में की जाएगी।
Source link