Newswahni

खा खाकर खुद मोटा गए हैं योगी के ऐसा कहते ही सदन में लगे जोरदार ठहाके क्या है पूरा मामला…



CM Yogi: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ पर बोल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जौनपुर की मिठाई का जिक्र किया, जिसने सदन मे हंसी-मजाक का माहौल बना दिया।

दरअसल, सीएम योगी ने अपने भाषण में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ पर बोलते हुए कहा कि जनपद के अंदर कुछ न कुछ विशिष्ट रहा है, जिसके बारे में कौन नहीं जानता? बचपन से हम मेरठ की रेवड़ी और गजक, हाथरस की हिंग, हापुड़ के पापड़, इलाहाबाद के अमरूद, बलिया के हलवा और जौनपुर की इमरती के बारे में जानते हैं।

CM योगी की बात पर ठहाकों से गूंजा सदन

इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक स्वामी ओमवेश ने किसी अन्य प्रसिद्ध खानपान का जिक्र किया। तभी मुख्यमंत्री ने हंसी-ठिठोली करते हुए कहा कि आपने कभी खिलाया ही नहीं, तो कोई कैसे बोलेगा।

उन्होंने आगे कहा, ‘खुद ही खा-खाकर मोटे हो गए हैं। आर्यसमाजी कभी अकेले नही खाता है, ये संगत का असर है, अगर आप इधर (सत्ता पक्ष) होते तो ऐसा नहीं करते।’ सीएम योगी के इस बयान पर सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने कहा, ‘अब संकल्प ले लिया है, 25 किलो कम करूंगा।’ इस दौरान पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।

इसके अलावा सदन में ऐसा ही एक और वाक्या भी देखने को मिला। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के नेता और जसवंत नगर विधायक शिवपाल सिंह यादव को लेकर कहा, ‘मैं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे जी को धन्यवाद दूंगा कि उनकी सहजता, सरलता, विनम्रता सभी को आकर्षित करती है, वो स्वस्थ रहें और दीर्घजीवी हों। शिवपाल जी का श्राप उन पर न लगे, यह कामना जरूर करता हूं।’ सीएम योगी के इतना कहते ही माता प्रसाद पांडे ने हाथ जोड़ लिये।

सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

सत्र के दौरान सीएम योगी ने मंत्री डॉक्टर संजय निषाद का जिक्र कर कहा, ‘आप लोगों की पीड़ा इस बात की थी कि वो आप लोगों का पिछलग्गू बना रहे, मंत्री न बने।’ उन्होंने कहा कि आज गरीब बेटा, गरीब का नेता मंत्री बन गया तो समाजवादियों को बुरा लग गया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि आप बड़ी-बड़ी घोषणाएं करें और परिणाम न आए, तो उस घोषणा का मतलब ही क्या है? सपा ने यूपी को क्या दिया है ये जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज देश-विदेश का हर उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश करने का इच्छुक है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top