Newswahni

लॉगिन नहीं हो रहा काम के बीच सर्विस डाउन यूजर्स परेशान


whatsapp-web-login-issue-down detector-iphone-users-face login issue server down

WhatsApp Down | Image:
Freepik

शुक्रवार सुबह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की वेब सर्विस अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में यूजर्स को कंप्यूटर और लैपटॉप पर WhatsApp Web लॉगिन करने में परेशानी हुई। इस वजह से खासतौर पर ऑफिस का काम करने वाले लोग काफी परेशान नजर आए।

सुबह से शुरू हुई दिक्कत

आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के अनुसार, सुबह करीब 8:37 बजे से ही यूजर्स ने समस्या की शिकायत करना शुरू कर दिया था। 9 बजे के आसपास शिकायतों की संख्या अचानक बढ़ गई। भारत के कई बड़े शहरों में यूजर्स को सर्वर से कनेक्ट होने में दिक्कत आ रही थी।

Uploaded image

iPhone यूजर्स को ज्यादा परेशानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समस्या खासकर iPhone यूजर्स को ज्यादा प्रभावित कर रही है। कई लोगों ने बताया कि WhatsApp Web को अपने iPhone से लिंक करने में उन्हें बार-बार फेल्योर का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ मामलों में Android यूजर्स के लिए सर्विस सामान्य बताई गई।

Downdetector के आंकड़े क्या कहते हैं?

Downdetector पर दर्ज रिपोर्ट्स के अनुसार 56% यूजर्स को वेबसाइट से जुड़ी दिक्कत।  इसके अलावा 39% यूजर्स को ऐप में समस्या और 6% यूजर्स को मैसेज भेजने और पाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारत में करीब 25 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं, जिससे साफ है कि समस्या कुछ समय तक बनी रही।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की शिकायतें

WhatsApp Web डाउन होने की खबर फैलते ही यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपनी परेशानी साझा करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “क्या सबके लिए WhatsApp डाउन है? iPhone पर एक घंटे से लॉगिन की कोशिश कर रहा हूं।”
वहीं दूसरे ने कहा, “सुबह से कई लोग मैसेज कर रहे हैं कि iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp Web काम नहीं कर रहा।”

Meta की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं

Uploaded image

इस पूरे मामले पर अभी तक Meta या WhatsApp की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यूजर्स उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया जाएगा।

WhatsApp Web का अचानक डाउन होना ऑफिस और कामकाजी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया। फिलहाल यूजर्स को इंतजार है कि कंपनी जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे और सर्विस को पूरी तरह बहाल करे।

यह जरूर पढ़ें: Punch The Monkey: इंटरनेट पर छाया मासूम बंदर, जापान के ‘मंकी पंच’ पर अब GOOGLE का भी आया दिल; जानें Viral Video की असली कहानी



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top