Newswahni

कोहरे से आफत उत्तर भारत से बिहार तक कई इलाकों में विजिबिलिटी मीटर जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम ने बताया…


fog

उत्तर भारत-बिहार में ठंड का कहर जारी | Image:
ANI

Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी से हल्की सी राहत महसूस की जा सकती है क्योंकि ठंडी हवा नहीं चल रही। जिससे कहा जा सकता है कि धीरे-धीरे सर्दी कम हो रही है, लेकिन इसका पूरा असर अभी खत्म नहीं हुआ है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, कोल्ड वेव की स्थिति तो खत्म हो गई है, लेकिन घना कोहरा अब भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

खासकर पूरे उत्तर प्रदेश समेत बिहार में भी सुबह के वक्त विजिबिलिटी कम होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। IMD के मुताबिक, 21 जनवरी को यूपी और बिहार के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह के वक्त पश्चिमी यूपी, पूर्वी यूपी और बिहार में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। IMD ने बताया कि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले 7 दिनों तक पश्चिमी हिमालय में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। कश्मीर (22-23 जनवरी), हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (23 जनवरी) में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

उत्तर भारत के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर

IMD ने पोस्ट कर लिखा कि, ‘राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और आस-पास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह के वक्त घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट और भटिंडा जिलों में बहुत घना कोहरा रहेगा। अमृतसर में घने कोहरे से विजिबिलिटी 150 मीटर है। जिससे गाड़ी चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली-NCR में भी विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक सिमट गई है, ऐसे में लोगों को ध्यान से वाहन चलाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे है, लेकिन कोल्ड वेव खत्म हो चुकी है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में ठंड का पीक गुजर चुका है। लेकिन ट्रांजीशन पीरियड में नमी ज्यादा होने से कोहरे की समस्या बनी हुई है। 

26 जनवरी तक का मौसम अनुमान

IMD ने कहा कि 22 से 24 जनवरी तक यूपी और बिहार में सुबह कोहरा बना रहेगा। पूर्वी यूपी और बिहार में कुछ पॉकेट्स में घना कोहरा रह सकता है। 25 और 26 जनवरी को कोहरे की तीव्रता कम होगी, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे दिन का मौसम बेहतर महसूस होगा।

दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना

दिल्ली-NCR में मौसम बदल रहा है। 21 जनवरी को मॉडरेट फॉग देखा गया। IMD की रिपोर्ट में 23 और 24 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे ठंड थोड़ी कम होगी, लेकिन नमी बढ़ने से सुबह-शाम धुंध बनी रह सकती है। 26 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहावना रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड अब सीमित इलाकों तक सिमट गई है। पश्चिमी राजस्थान में ठंडी हवाएं और हल्का कोहरा है, लेकिन जल्द ही इससे राहत मिलने की उम्मीद है। 24 जनवरी के बाद तापमान सामान्य के करीब पहुंचेगा।

पहाड़ों में बर्फबारी का असर

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। इससे ठंडी हवाएं मैदानों तक पहुंच रही हैं। IMD ने पहाड़ी सड़कों पर यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। यह बर्फबारी पर्यटन और जल संसाधनों के लिए फायदेमंद है।

अगले पांच दिनों का मौसम

22 जनवरी से तापमान बढ़ेने से सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन सुबह के समय कोहरे का असर बाकी रहेगा। 26 जनवरी तक उत्तर भारत में कुल मिलाकर राहत मिलेगी, लेकिन ड्राइविंग, रेल और फ्लाइट पर कोहरे का प्रभाव पड़ सकता है। सर्दी से पूरी तरह सतर्क रहने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और ड्राइवरों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। विजिबिलिटी कम होने पर वाहन धीरे चलाएं।  

यह भी पढ़ें: IRCTC: अब ये यूजर्स सुबह 8 से 12 बजे रात तक नहीं कर सकेंगे रिजर्वेशन



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top