Newswahni

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम इन राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी



Weather Alert: उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से समय से पहले दस्तक दे चुकी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। दिल्ली से लेकर राजस्थान तक तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है। हालांकि, चिलचिलाती धूप और बढ़ते पारे के बीच अब एक बड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से लेकर 48 घंटों के बीच राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी 

राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में 14 और 15 मार्च को मौसम सबसे अधिक प्रभावित रह सकता है। राज्य के जैसलमेर, बीकानेर और गंगानगर जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

वहीं पंजाब और हरियाणा इन दोनों में राज्यों में 15 से 17 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जो पकने को तैयार गेहूं की फसल के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

दिल्ली-NCR में आज शनिवार के दिन से ही मौसम का बदलाव देखने को मिल सकता है।  5 मार्च को दिल्ली और आसपास के इलाकों नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे 36-37 डिग्री तक पहुंच चुके पारे में 3-4 डिग्री की कमी आएगी।

पिछले एक हफ्ते में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ‘हीटवेव’ जैसी स्थिति बनी हुई थी। जिससे अब राहत मिल सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 37°C तक दर्ज किया गया, जो मार्च के महीने के हिसाब से काफी ज्यादा है।  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top