Newswahni

बर्फीली हवाएं बढ़ा रही ठंड दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी ने बताया कब मिलेगी राहत…



Delhi Weather: दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों के लोग आज (16 जनवरी) सुबह घने कोहरे और कंपकंपाती ठंड के साथ उठे। राजधानी में सुबह तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में कुछ और दिन इसी तरह सुबह के वक्त घना कोहरा रहेगा।

बर्फीली हवाओं और कोहरे के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कल यानी 15 जनवरी को दिल्ली के पालम इलाके में सीजन का सबसे कम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो 2010 के बाद का सबसे सर्द दिन था। आयानगर में भी 2.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। IMD का कहना है कि, हिमालय से आ रही हवाएं ठंड और बढ़ा रही है। पूरा उत्तर भारत शीत लहर के प्रकोप में है।

IMD ने दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के हिसार में कल न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, उत्तराखंड के पंतनगर में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5 दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी शीत लहर के अगले 2 दिनों तक जारी रहने की आशंका है। मैदानी इलाकों में भी कड़ी ठंड देखने को मिल रही है।

दिल्ली में उथली धुंध (shallow fog) के साथ सुबह की शुरुआत हो रही है। विजिबिलिटी बेहद कम है। सफदरजंग में तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हवा की गति शून्य किलोमीटर प्रति घंटा थी। नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भी घने कोहरे से लोगों को जीवन प्रभावित हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता सुबह 6 बजे 800 मीटर थी, जो 7 बजे घटकर 350 मीटर रह गई। इससे उड़ानों में देरी की संभावना बढ़ गई है। सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है, खासकर सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है इसके बाद दोपहर में धूप भी देखने को मिलती है। लेकिन शाम होते होते फिर से घना कोहरा छा रहा है।

IMD के मुताबिक, आज (16 जनवरी) शाम से दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जो हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। यह क्रम अगले 5 दिनों तक जारी रह सकता है, जिससे कोहरे में थोड़ी कमी आएगी। हालांकि, सुबह के वक्त मध्यम धुंध बनी रह सकती है। अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 6-8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सलाह दी जाती है कि लोग गर्म कपड़े पहनें, बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और कोहरे से प्रभावित इलाकों में वाहन चलाते समय लाइट्स का इस्तेमाल करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top