Newswahni

पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी इन राज्यों में बढ़ेगा पारा जानें अपडेट


India Weather update

आज का मौसम | Image:
ANI/Freepik

India Weather: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज (12 मार्च) के मौसम के बारे में जानकारी दी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की स्थिति को बताते हुए पोस्ट में लिखा कि, गुजरात और आसपास के इलाकों में गर्मी का कहर जारी रहेगा, जबकि पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में बारिश होने के आसार है।

गुजरात-MP में लू का प्रकोप

IMD के अनुसार, 12 और 13 मार्च को गुजरात राज्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में लू से लेकर गंभीर लू (हीट वेव से सीवियर हीट वेव) की स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, जैसे दोपहर में धूप से बचना, पानी ज्यादा पीना और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है। हाल के दिनों में गुजरात में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो सामान्य से काफी ज्यादा है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी

उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी) और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 13-14 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी तेज बारिश की संभावना है। वहीं 16-17 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा प्रभावित हो सकते हैं।

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचे इलाकों में छिटपुट बर्फबारी हुई है। वहीं, निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई। शिमला केंद्र ने 14-15 मार्च को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के कुछ हिस्सों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ ओले गिर सकते हैं।

दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान तक बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली, यूपी और हरियाणा में 13 मार्च को बादल छाए रहेंगे। ऐसे में मौसम सुहावना बना रहे,  14 मार्च भी यही स्थिति बनी रहेगी, जबकि 15 मार्च को हल्की बारिश की संभव जताई गई है। राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ से तापमान गिरेगा। 14-15 मार्च को कहीं-कहीं आंधी-हल्की बारिश हो सकती है। 19-21 मार्च में एक और विक्षोभ सक्रिय होगा।

15 से 17 मार्च तक झारखंड के ज्यादातर जिलों (रांची, बोकारो, धनबाद आदि) में मेघगर्जन के साथ 40 किमी/घंटा तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम को छोड़कर राज्य प्रभावित रहेगा।  

यह भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में 1400 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top