Newswahni

दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं पर नस्लीय कमेंट्स बेडरूम वाली टिप्पणी से भड़का मामला मेघालय बोले भेदभाव बंद हो…



Comments on Northeast Women: दिल्ली के मालवीय नगर में 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली 3 लड़कियों को पड़ोसियों ने ना सिर्फ आपत्तिजनक गालियां दी बल्कि नस्लीय टिप्पणियां भी कीं। वीडियो वायरल होने के बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा (CM Conrad K. Sangma) ने महिलाओं के साथ हुए इस नस्लीय दुर्व्यवहार की निंदा की।

दरअसल, अरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाएं (जिनमें एक UPSC की तैयारी कर रही हैं) किराए के फ्लैट में रहती हैं, उनका फ्लैट चौथी मंजिल पर है। दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर फ्लैट में एयर कंडीशनर लगवाने के लिए इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया था। काम के दौरान ड्रिलिंग करते हुए धूल और मलबा नीचे वाले फ्लोर की बालकनी में गिर गया। इसके बाद वहां रहने वाले हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन लड़कियों के पास आए और उन्हें गलत गलत बोलने लगे। शुरू में बहस हुई थी लेकिन झगड़ा जल्द ही गालियों और नस्लीय टिप्पणियों में बदल गया।

‘धंधेवाली हो, मेरे पति के साथ बेडरूम में चली जाओ’

महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरोपी कपल ने उन्हें और पूरे नॉर्थईस्ट समुदाय को टारगेट किया। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी आरोपी महिला रूबी जैन पीड़ित लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करतीं नजर आ रही हैं। महिलाओं ने आरोपी लगाया कि, उन्हें कहा गया कि, ‘क्या यहां बिजनेस करने आई हो? घर में मसाज पार्लर खोल लिया? धंधेवाली हो, 500 रुपये में काम करती हो, मोमो बेचने जाओ, नॉर्थईस्ट वाले गटरछाप हैं, नॉर्थईस्ट लोग शिट हैं जैसे कमेंट्स किए। वायरल वीडियों में आरोपी महिला को बोलते देखा गया कि, ‘मेरे पति के साथ बेडरूम में चली जाओ, पता चलेगा वो कितने साल का है।’

आरोपी ने खुद को पॉलिटिशियन का बेटा बताया

वीडियो में हर्ष सिंह भी गालियां देते दिख रहे हैं। आरोपी ने खुद को ‘कस्टम ऑफिसर का बेटा’ और ‘पॉलिटिशियन का बेटा’ बताते हुए धमकाया। हैरानी वाली बात थी कि मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जो शांति बनाने की कोशिश करते दिखे। 
फिलहाल पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। आरोपी हर्ष सिंह और रूबी जैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं लगाई गई हैं, जिसमें धारा 79: महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला शब्द, धारा 351(2): आपराधिक धमकी, धारा 3(5): साझा इरादा, धारा 196: धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास आदि के आधार पर दुश्मनी बढ़ाना (यह गैर-जमानती और संज्ञेय अपराध है) के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि कोई शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन महिलाओं ने मानसिक उत्पीड़न और अपमान का आरोप लगाया है। फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मेघालय के मुख्यमंत्री ने घटना की निंदा की

महिलाओं ने औपचारिक माफी की मांग की है। उनका कहना है कि कमेंट्स सिर्फ व्यक्तिगत नहीं थे, बल्कि पूरे नॉर्थईस्ट कम्युनिटी की इज्जत पर हमला थे। वे अपनी सुरक्षा और रहने की जगह को लेकर चिंतित हैं। एक बिल्डिंग ब्रोकर ने उन्हें दो महीने में फ्लैट खाली करने को कहा है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने सोशल मीडिया पर घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि नॉर्थईस्ट के लोगों के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए। यह घटना दिल्ली में रहने वाले नॉर्थईस्ट के लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करती है।  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top