Newswahni

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए तारीख का ऐलान जानिए पूरा शेड्यूल



UP Police Constable Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जी हां, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

मंगलवार, 3 फरवरी को बोर्ड की तरफ से जारी नए नोटिस के अनुसार परीक्षा जून महीने में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के तहत यूपी पुलिस में कुल 32679 कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर पदों पर नियुक्तियां होंगी। नोटिस जारी करते हुए कहा गया कि सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आगे की जरूरी जानकारी और निर्देशों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in को समय-समय पर देखते रहें।’

परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार, परीक्षा जून में तीन दिन तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अनुसार यह परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित होगी। इनमें नागरिक पुलिस, पीएसी और जेल वार्डर के पद शामिल हैं। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए कुल 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल चयन प्रक्रिया क्या है?

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर होगा। यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। पेपर दो घंटे का होता है। लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट भी होगा, जिसके बाद फाइनल रिजल्ट निकलेगा। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top