
IRCTC Ticket Booking App Closed | Image:
Republic
IRCTC Ticket Booking App Closed: ट्रेन टिकट बुकिंग सिस्टम में 1 मार्च से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आप भी मोबाइल से टिकट बुक करने के लिए IRCTC रेल कनेक्ट या UTS ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आपको जनरल और रिजर्वेशन के लिए एक दूसरा ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा, क्योंकि 1 मार्च से IRCTC के UTS ऐप को निष्क्रिय किया जा रहा है।
क्यों बंद हो रहे ऐप?
दरअसल, भारतीय रेलवे टिकटिंग प्रोसेस को और स्मार्ट बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। लाखों यात्री रोज इन ऐप्स का इस्तेमाल अपने जनरल और रिजर्वेशन के टिकट लेने के लिए करते हैं। लेकिन, जनरल और रिजर्वेशन के लिए दो अलग-अलग ऐप्स के झंझट को देखते हुए रेलवे ने अब सिंगल प्लेटफॉर्म पर सारी सुविधा देने की तैयारी कर ली है। इसके चलते अब पुराने ऐप्स को बंद किया जा रहा है, जो 1 मार्च से लागू हो जाएगा।
अब इस ऐप से होगी टिकट बुकिंग
पुराना UTS ऐप को बंद करके उसकी जगह RailOne को प्राथमिकता दी जाएगी। यह ऐप सिर्फ जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग के लिए नहीं होगा, बल्कि इसे ऑल इन वन रेलवे प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार किया गया है। इसके लिए धीरे-धीरे IRCTC Rail Connect के कई फीचर्स भी RailOne में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। यहां UTS (अनारक्षित), IRCTC Rail Connect (रिजर्वेशन), NTES (लाइव स्टेटस) और Rail Madad जैसी कई सेवाओं का लाभ एक साथ ले सकेंगे।
डिजिटल पेमेंट पर डिस्काउंट
यही नहीं, रेलवे ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है। RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर डिजिटल पेमेंट करने वालों को 3% तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक है। आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और आर वॉलेट जैसे ऑप्शन से पेमेंट कर सकते हैं।
अगर आपके पास पहले से RWallet बैलेंस है, तो उसे भी नए ऐप में इस्तेमाल कर सकते हैं। रेलवे डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना चाहता है, इसलिए कैशलेस बुकिंग को प्रमोट किया जा रहा है।
कैसे काम करेगा ऐप?
RailOne इस्तेमाल करने के लिए आप अकाउंट बना कर अपना मौजूदा IRCTC अकाउंट लिंक कर सकते हैं। लॉगिन के बाद इसे अपने आवश्कतानुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे बुक करें जनरल टिकट?
वहीं, RailOne में जनरल टिकट बुक करने के लिए Journey Planner में जाकर Unreserved ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद From Station और To Station में अपनी यात्रा के स्टेशन भरें।
अगर आप चाहें तो GPS ऑन रखकर ऐप को आपकी मौजूदा लोकेशन डिटेक्ट करने दे सकते हैं। फिर ट्रेन का प्रकार जैसे मेल, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट और पैसेंजर कितने हैं यह सिलेक्ट करें। सभी डिटेल कन्फर्म करने के बाद UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करें, पेमेंट होते ही टिकट जनरेट हो जाएगा।